राजनीतिक लाभ के लिए हिन्दुओं को भड़का रहे हैं बंडी संजय : कांग्रेस

हैदराबाद, कांग्रेस नेता बोया नागेश ने कहा कि केंद्रीय मंत्री बंडी संजय हिन्दुओं को भड़काकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। करीमनगर नगर निगम में मजलिस के समर्थन से ही भाजपा सत्ता में आयी।

बोया नागेश पूर्व में चंद्रायनगुट्टा से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रहे हैं। गांधी भवन में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बंडी संजय की पूरी राजनीति हिन्दुओं को भड़काकर लाभ उठाने की रही। उन्होंने कहा कि करीमनगर नगर निगम पर बीजेपी ने एमआईएम के समर्थन से कब्जा जमाया। उन्होंने प्रश्न किया कि केंद्रीय मंत्री रहते हुए उन्होंने हैदराबाद के लिए क्या किया है, इसके बारे में सार्वजनिक रूप से बताना चाहिए।

पुराने शहर के नाम पर बंडी संजय राजनीति तो करते हैं, लेकिन पुराने शहर के विकास के लिए उनके पास कोई योजना नहीं है। ना ही वह ऐसा कोई प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि बंडी संजय निरंतर हिन्दुओं को भड़काने वाली टिप्पणियाँ करेंगे, तो उसका उचित जवाब दिया जाएगा। बंडी संजय को भाग्यलक्ष्मी देवी की शपथ लेकर सार्वजनिक रूप से यह बताना चाहिए कि एमआईएम के साथ उनका कोई गठबंधन नहीं है।

बोया नागेश ने कहा कि भाजपा के साथ मजलिस के गुप्त समझौते को उजागर किया जाएगा। विशेषकर आगामी जीएचएमसी चुनावों में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामाराव अभी भी यह भ्रम पाल रहे हैं कि वह सत्ता में हैं। उन्हें इससे बाहर आना चाहिए।

बोया नागेश ने कहा कि यदि मंत्री के वाहन पर हमला होता है, तो हमला करने वालों को गिरफ्तार ही किया जाएगा। उन्हें माला तो नहीं पहनाई जा सकती। मामले में पुलिस अपना काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केटीआर को भी ऐसा लग रहा है कि उनके जेल जाने के दिन नज़दीक आ रहे हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button