नामपल्ली अपराध न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी
हैदराबाद, नामपल्ली स्थित अपराध न्यायालय को तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल भेजा गया। गौरतलब है कि पिछले 15 दिन के दौरान यह तीसरी धमकी है।
तीसरी बार धमकी भरा मेल प्राप्त होने के बाद नामपल्ली पुलिस को सूचना दी गयी। प्राप्त सूचना के आधार पर नामपल्ली पुलिस बम खोजी दस्ते के साथ तुरंत अपराध न्यायालय पहुंच गई और न्यायालय परिसर को खाली करवा कर लगभग दो घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कोई बम नहीं मिला और धमकी कोरी अफवाह साबित हुई। पुलिस धमकी भरे मेल के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है। जांच पड़ताल के लिए एक विशेष तकनीकी दल को नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़े: कोलकाता-शिलांग फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



