रश्मिका-विजय बने जीवनसाथी, तेलुगु रीति-रिवाजों के साथ रचाई शादी

नई दिल्ली: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी हो गई है, पहले तेलुगू रीति-रिवाजों से शादी हुई, 36 साल के विजय देवरकोंडा और 29 साल की रश्मिका मंदाना फाइनली पति-पत्नी बन गए हैंI पहले शादी तेलुगु रीति-रिवाज से हुई और इसके बाद कोडवा वेडिंग होगी, जिसमें रश्मिका के परिवार की मान्यताओं के मुताबिक होगी, शादी की रस्मों की शुरुआत 24 फरवरी से हुई, इसकी खासियत ये थी कि इसमें केवल हल्दी, मेहंदी वाली रस्में नहीं बल्कि फ्रेंडली क्रिकेट मैच और पूल में वॉलीबॉल जैसे गेम भी हुए, विजय और रश्मिका ने अपनी हल्दी सेरेमनी की झलक शेयर की थी लेकिन अभी तक उनकी कोई तस्वीरें देखने को नहीं मिली हैंI

क्या होती है कोडवा वेडिंग ?

भारत में अलग-अलग क्षेत्रीय समुदाय अपनी अनोखी परंपराओं और खासकर विवाह संस्कारों के लिए प्रसिद्ध हैं, ऐसा ही एक समुदाय है कर्नाटक के कोडगु (कूर्ग) क्षेत्र का कोडवा समुदाय कोडवा लोग अपनी समृद्ध लोक परंपराओं, स्वादिष्ट स्थानीय व्यंजनों और सदियों पुरानी रीतियों के लिए जाने जाते हैं, और ये सब उनकी शादियों में खूब झलकता हैI

कोडवा समुदाय में विवाह को स्थानीय भाषा में मंगला कहा जाता है. यह उत्सव रंग-बिरंगा, आनंदमय और उत्साह से भरा होता है. कोडवा शादियां केवल भोजन, संगीत और नृत्य तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि ये परिवारों, रिश्तेदारों और मित्रों के एक साथ मिलने-जुलने, बातें करने और खुशियां बांटने का खास मौका भी होती हैंI

एक खास बात यह है कि सामान्य हिंदू विवाहों की तरह यहां ब्राह्मण पंडित या पुजारी नहीं होते न ही कोई पवित्र अग्नि या लंबे फेरे होते हैं इसकी जगह परिवार के बुजुर्ग ही सभी रस्मों का संचालन करते हैं दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवार वाले पूर्वजों को याद करते हुए और कावेरी अम्मा (देवी कावेरी) से आशीर्वाद मांगते हैं पवित्र दीपक के सामने सादगीपूर्ण तरीके से आशीर्वाद लिया जाता है, जो इस समुदाय की शादियों को सरल लेकिन गहन बनाता हैI

उदयपुर के शाही नजारों के बीच दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का जश्न शुरू हो चुका है। सोशल मीडिया पर ‘विरोश’ के नाम से मशहूर इस जोड़ी ने अपनी शादी की रस्मों की पहली झलकियां साझा कर प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। 26 फरवरी 2026 यानी आज होने वाले मुख्य शादी समारोह से पहले, यह सेलिब्रेशन मस्ती, लग्जरी और अपनों के साथ के एक खूबसूरत संगम के रूप में उभर रहा है।

विजय और रश्मिका की हल्दी सेरेमनी

बुधवार को विजय और रश्मिका ने अपने हल्दी समारोह के लिए खूबसूरती से सजाए गए लोकेशन की एक झलक फैंस के साथ शेयर की। जगह को तरह-तरह के फूलों से सजाया गया था, जिनमें गुलाब के फूल भी शामिल थे जो उस चबूतरे पर बिखरे हुए थे जहां दोनों को रस्मों के लिए बैठना था। दीवारों को भी फूलों की सजावट से सजाया गया था, जिन पर विजय और रश्मिका का सरनेम लिखा हुआ था।


रश्मिका और विजय के पेट डॉग्स भी हल्दी में

सजावट की एक खास बात यह थी कि रश्मिका और विजय के पालतू डॉग्स को को भी इसमें शामिल किया गया था, जो उनके प्यार को दिखाता है। हल्दी की रस्म में भी होली का माहौल था, जिसके चलते मेहमानों के लिए रंग-बिरंगी पिचकारियां लगाई गई थीं। बैठने की जगह को पारंपरिक हल्दी के रंगों के हिसाब से, पीले पर्दों और उनसे मिलती-जुलती कुर्सियों से सजाया गया था।

धूप, पूल और खेलों की मस्ती

शादी के शुरुआती कार्यक्रमों में औपचारिकता के बजाय ‘रिलैक्स्ड’ और पार्टी जैसा माहौल देखने को मिला। विजय देवरकोंडा की इंस्टाग्राम स्टोरीज में धूप से चमकते पूल के किनारे मेहमानों की बेफिक्र मस्ती दिखाई दी। तस्वीरों में पूल वॉलीबॉल का एक जोश भरा खेल और चारों ओर फैली हरियाली के बीच मेहमानों की खिलखिलाहट साफ महसूस की जा सकती थी। चमकीले लाल कप और कैजुअल वाइब्स ने यह पक्का कर दिया कि दूल्हे की तरफ से जश्न की शुरुआत बेहद कूल और अनौपचारिक रही है।

रश्मिका का एलिगेंट डिनर और जापानी जायका

वहीं, रश्मिका मंदाना ने उत्सव के अधिक परिष्कृत और सौम्य पक्ष को साझा किया। उनकी तस्वीरों में सुनहरी रोशनी में चमकता हुआ एक भव्य डिनर सेटअप दिखा। टेबल को ताजा ब्लश लिली, हाइड्रेंजिया और फलों से सजाया गया था। विशेष ध्यान खींचने वाली बात यह थी कि मेहमानों के लिए एक खास ‘जापानी डाइनिंग एक्सपीरियंस’ का प्रबंध किया गया था। इस बारीक और सोच-समझकर तैयार किए गए मेन्यू ने सेलिब्रेशन की भव्यता को और बढ़ा दिया।

‘विरोश’ का व्यक्तिगत स्पर्श

इस पूरी शादी में सबसे खास रहा VIROSH नाम का आधिकारिक उपयोग। नैपकिन पर कढ़ाई किए गए इस नाम ने प्रशंसकों के प्रति उनके प्यार को दर्शाया। कपल ने एक दिन पहले ही मैचिंग नोट्स के जरिए अपनी शादी की पुष्टि करते हुए कहा था, ‘आपने हमें प्यार से जो नाम (विरोश) दिया, हम अपनी शादी को वही नाम देना चाहते हैं।’ यह पूरा भव्य आयोजन उदयपुर के आलीशान ITC मेमेंटोस (एकाया) में हो रहा है, जो अपने शानदार लैंडस्केप के लिए जाना जाता है। फिलहाल, आज दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। तेलुगु रीति-रिवाजों से दोनों की शादी संपन्न हो गई है।

यह भी पढ़ेविजय देवराकोंडा के साथ रश्मिका मंदान्ना

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button