रॉक बे नेचर कैंप 28 फरवरी से
हैदराबाद, तेलंगाना वन विकास निगम द्वारा फॉरेस्ट ट्रैक पार्क, मंचीरेवुला, हैदराबाद में नेचर कैंप का आयोजन शनिवार, 28 फरवरी से किया जाएगा।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मंचीरेवुला फॉरेस्ट ट्रैक पार्क में शनिवार एवं रविवार को रॉक बे नेचर कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप का उद्देश्य प्रतिभागियों को पर्यावरण शिक्षा और साहसिक गतिविधियों के साथ समग्र आउटडोर अनुभव प्रदान करना है।
कैंप में टीम भावना से जुड़ी गतिविधियाँ, टेंट स्थापित करने, जंगल में मार्गदर्शित रात्रि भ्रमण, रात्रिकालीन शिविर, कैंप फायर, प्रातकालीन पक्षी दर्शन सहित विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ शामिल होंगी। कैंप पैकेज के अंतर्गत प्रतिभागियों को शाम का नाश्ता, रात्रि भोजन और सुबह का नाश्ता उपलब्ध कराया जाएगा। वन विकास निमग द्वारा 1 मार्च को फॉरेस्ट ट्रैक पार्क में बर्ड वॉक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
यह कार्यक्रम बच्चों व वयस्कों दोनों के लिए खुला है। प्रतिभागियों को पक्षियों की प्रजातियों की पहचान, घोंसले, पारिस्थितिक प्राथमिकताएँ, भोजन की आदतें, उड़ान तथा सामाजिक व्यवहार के बारे में सीखने का अवसर मिलेगा। यह सत्र अनुभवी पक्षी विशेषज्ञों और प्रकृतिवादियों के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाएगा, जो विस्तृत व्याख्या व निर्देशित अवलोकन प्रदान करेगा।
यह भी पढ़ें… 14 तालाबों के विकास की तैयारी में हैद्रा
वन विकास निगम के कार्यकारी निदेशक एल. रंजीत नाइक ने कहा कि इस प्रकार की पहल का उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देना, जिम्मेदार ईको-टूरिज्म को प्रोत्साहित करना तथा नागरिकों में प्रकृति के प्रति गहरा जुड़ाव विकसित करना है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.deccanwoodsandtrails.com पर संपर्क किया जा सकता है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



