इंजीनियरिंग कॉलेज की बस व ऑटो में भिड़ंत, 8 घायल

सूर्यापेट, सूर्यापेट जिले के कोदाड़ पुलिस थानांतर्गत इंजीनियरिंग कॉलजे की बस व ऑटो की बीच भिड़त में 8 लोग घायल हो गए, जिनमें से 2 की स्थिति चिंताजनक है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह कोदाड़ के गंगावरम में अनुराग इंजीनियरिंग कॉलेज की बस व ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बस कंदीबंडा से सूर्यापेट की ओर जा रही थी। इस दौरान, मल्लारेड्डी गुडेम से तोगाराई गांव की ओर जा रहे ऑटो में टक्कर हो गई।

ऑटो में मिर्ची का लोड था, जबकि बस में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र सवार थे। बताया गया कि बस के टक्कर मारते ही ऑटो में सवार लोग हवा में उड़ते हुए कई फीट दूर जा गिरे। घटना में विजयलक्ष्मी, सवित्रम्मा को गंभीर चोटें आयी, जबकि रेणुका, सुकन्या, नागमणी, रामबाबू, वसंता व उपेंद्र घायल हो गए। सड़क दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्यों को अंजाम देते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद के जुबली हिल्स में साड़ी के शोरूम में लगी आग

जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का दौरा करते हुए घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस मामला दर्ज करते हुए सड़क दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा गंभीर रूप से घायल विजयलक्ष्मी व सवित्रम्मा को इलाज के लिए हैदराबाद भेजने की तैयारी चल रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button