शिवेंद्र प्रताप ने संभाला मेट्रो रेल संयुक्त प्रबंध निदेशक का पद्भार

हैदराबाद, युवा आईएएस अधिकारी देवेंद्र प्रताप ने आज बेगमपेट स्थित मेट्रो रेल भवन में हैदराबाद मेट्रो रेल लिमिटेड (एचएमआरएल) के संयुक्त प्रबंध निदेशक के रूप में पद्भार संभाला।

यहाँ जारी विज्ञप्ति के अनुसार, महबूबनगर जिले के अतिरिक्त कलेक्टर के रूप में कार्य कर चुके शिवेंद्र प्रताप ने स्थानांतरण के बाद आज एचएमआरएल के प्रबंध निदेशक सरफराज अहमद से शिष्टाचार भेंट की। प्रबंध निदेशक की उपस्थिति में उन्होंने दायित्व संभाला। प्रबंध निदेशक ने उन्हें नयी जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएँ देते हुए सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की कामना की।

यह भी पढ़ें… दमरे जीएम ने किया रेल पार्सल अप्लिकेशन का शुभारंभ

हैदराबाद मेट्रो रेल लिमिटेड शहर के नागरिकों को सुरक्षित, कुशल एवं सतत शहरी परिवहन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। शिवेंद्र प्रताप की संयुक्त प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्ति से संगठन की उत्कृष्टता तथा जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और अधिक सुदृढ़ होने की अपेक्षा है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button