एमएमसी आयुक्त ने किया विभिन्न क्षेत्रों का औचक दौरा

हैदराबाद, मल्काजगिरी नगर निगम आयुक्त टी. विनय कृष्णा रेड्डी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वधशाला में विधिवत रूप से वध किये गये पशुओं का माँस ही बिक्री के लिए उपलब्ध होना चाहिए। एमएमसी आयुक्त ने चेंगिचेरला वधशाला और रंडरिंग प्लांट का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। अवसर पर उप निदेशक श्रीनिवास रेड्डी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। उन्होंने दौरे की शुरुआत बोडुप्पल मुख्य मार्ग से की। बाद में नारापल्ली एवं घटकेसर क्षेत्रों में दौरा कर ज़मीनी स्तर पर जनसमस्याओं का जायजा लिया।

आयुक्त ने बोडुप्पल मुख्य मार्ग पर स्वच्छता कर्मियों से बातचीत कर स्वच्छता रखरखाव का महत्व बताते हुए कहा कि सफाई के बाद सड़क के दोनों ओर कचरा उसी तरह बने रहना सफाई की गुणवत्ता पर प्रश्न उठाता है। उन्होंने कहा कि सफाई के बाद इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि छोटे-छोटे कचरे के ढेर सड़क पर न छोड़े जाएँ। आयुक्त ने नारापल्ली क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट मैनेजमेंट सिस्टम का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिये कि इससे संबंधित शिकायतें प्राप्त होते ही तत्काल समाधान करें।

यह भी पढ़ें… इंटर परीक्षा केंद्रों के पास साइबराबाद पुलिस का कड़ा पहरा

डिप्टी कमिश्नर ए. वाणी ने आयुक्त को सफाई व्यवस्था की जानकारी दी

घटकेसर क्षेत्र में स्वच्छ ऑटो टिप्पर चालक से बातचीत करते हुए आयुक्त ने कहा कि कोई भी व्यक्ति घर में कचरा जमा रखने को अच्छी बात नहीं समझता। नागरिकों को स्वच्छ ऑटो को कचरा देने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। स्वच्छ ऑटो चालक प्रतिदिन कचरा संग्रहण की और नागरिक कचरा देने की आदत डालें, तो शहर की स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था में क्रांतिकारी सुधार होगा। घटकेसर की डिप्टी कमिश्नर ए. वाणी तथा अन्य कर्मचारियों ने सफाई व्यवस्था की जानकारी आयुक्त को दी।

आयुक्त ने चेंगीचेरला स्थित रेंडरिंग प्लांट का दौरा कर इसकी कार्यप्रणाली एवं उसकी क्षमता के बारे में जानकारी ली। प्लांट प्रबंधन के अनुसार, प्रतिदिन 80 टन की अधिकतम क्षमता वाले इस प्लांट में वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 60 टन पशु अपशिष्ट का निस्तारण किया जा रहा है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button