निज़ामाबाद में 650 लड़कियों को रीयूज़ेबल सैनिटरी पैड वितरित

निज़ामाबाद, कलेक्टर ईला त्रिपाठी ने बालिका विद्यार्थियों से अपील की कि चाहे कितनी भी मुश्किलें आएँ, पढ़ाई बीच में न छोड़ें, हायर एजुकेशन लें और ज़िंदगी में सेटल हें। कलेक्टर ने शहर के कोटागल्ली गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल में विद्यार्थियों को रीयूज़ेबल सैनिटरी पैड वितिरत किए। रोटरी क्लब और स्टेट बैंक ऑ़फ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान मे लड़कियों को 60,000 रीयूज़ेबल सैनिटरी पैड वितिरत करने का लक्ष्य है।

कोटागल्ली गर्ल्स स्कूल में 650 लड़कियों को पैड वितरित

इसी के अंतर्गत कोटागल्ली गर्ल्स स्कूल में 650 लड़कियों को सैनिटरी पैड बाँटे गए। कलेक्टर ईला त्रिपाठी ने कहा कि इन पैड्स को एक साल तक रीयूज़ किया जा सकता है। अगर इस्तेमाल के बाद इन्हें ठीक से साफ और सुखाया जाए, तो इन्हें फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लड़कियों को पीरियड्स की चिंता नहीं करनी चाहिए, क्योंकि यह महिलाओं के लिए एक नैचुरल प्रोसेस है। उन्होंने सलाह दी कि अगर हॉर्मोनल इम्बैलेंस हो, तो मेडिकल टेस्ट करवाएँ।

यह भी पढ़ें… एनएमडीसी अनुसंधान एवं विकास केंद्र और आईआईटी हैदराबाद के मध्य समझौता

लड़कियों को पर्सनल हाइजीन बनाए रखते हुए हेल्थ को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लड़कियों को जंक फूड से दूर रहते हुए फोर्टिफाइड फूड खाना चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि शिक्षा से समाज में ऊँचा मुकाम और इज्ज़त प्राप्त होती है। अवसर पर एसबीआई रीजनल मैनेजर महेश्वरम, लीड बैंक डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सुनील, स्कूल के प्रधान अध्यापक, एसबीआई, रोटरी क्लब के प्रतिनिधि व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button