इजराइल एयरस्पेस बंद, दिल्ली-तेल अवीव फ्लाइट मुंबई डायवर्ट

नयी दिल्ली, इज़राइल के हवाई क्षेत्र के बंद होने के कारण एअर इंडिया ने शनिवार को दिल्ली से तेल अवीव जा रही अपनी उड़ान को मुंबई की ओर मोड़ दिया। इजराइल द्वारा ईरान पर हमले किए जाने के बाद कुछ हवाई क्षेत्रों को उड़ान संचालन के लिए बंद कर दिया गया है।

एअर इंडिया ने एक बयान में कहा, “अठाईस फरवरी को दिल्ली से तेल अवीव के लिए संचालित उड़ान एआई139 इजराइल के हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण तथा यात्रियों एवं चालक दल की सुरक्षा के मद्देनजर भारत लौट रही है।” एअरलाइन के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि विमान को मुंबई भेजा गया है।

पहले अपनी उड़ान की स्थिति जांचने की अपील की

एअर इंडिया ने कहा, “हम अपनी उड़ानों के संचालन के लिए सुरक्षा और संरक्षा से जुड़ी परिस्थितियों का लगातार आकलन कर रहे हैं और आवश्यकता पड़ने पर परिचालन में बदलाव करेंगे।” विमानन कंपनी ने इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद भी जताया।

इस बीच, इंडिगो ने कहा कि वह ईरान और उसके हवाई क्षेत्र से संबंधित घटनाक्रम पर करीबी नजर रखे हुए है। विमानन कंपनी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “स्थिति में बदलाव के अनुसार आवश्यक समायोजन करने के लिए हमारी टीमें तैयार हैं।” इसने यात्रियों से प्रस्थान से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जांचने की अपील की। उड़ानों की जानकारी देने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइटरडार24 डॉटकॉम’ ने ‘एक्स’ पर कहा कि हवाई क्षेत्रों के बंद होने का असर कई उड़ानों और विमानन कंपनियों पर पड़ रहा है।(भाषा)

यह भी पढ़ेरानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर हुआ लॉन्च

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button