इंटर परीक्षा में उपस्थित रहे 97.5 प्रतिशत छात्र

हैदराबाद, तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन द्वारा संचालित इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षा (आईपीई-2026) में आज 97.5 प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित रहे।

बोर्ड द्वारा जारी दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, इंटर प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए अंग्रेजी के प्रथम प्रश्न-पत्र की परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा हेतु पंजीकृत छात्रों की कुल संख्या 4,99,103 थी। राज्य में स्थापित विभिन्न केंद्रों में आयोजित परीक्षा में 4,86,673 (97.5 प्रतिशत) छात्र शामिल हुए। शेष 12,430 छात्र अनुपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें… जीआई ऑन व्हील्स- राज्य की कलाओं का प्रचार करेंगी आरटीसी बसें

परीक्षा में मालप्रैक्टिस के 3 मामले दर्ज किए गए। इनमें 2 सूर्यापेट तथा 1 मामला खम्मम जिले का रहा। कुल मिलाकर सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक तथा बिना किसी अप्रिय घटना के सम्पन्न हुई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button