सदर्न ट्रैवल्स ने जीता वेटा पुरस्कार
हैदराबाद, सदर्न ट्रैवल्स ने चौथी बार सबसे पसंदीदा आउटबाउंड ट्रैवल ब्रांड के लिए प्रतिष्ठित वेटा पुरस्कार अपने नाम किया।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भारत के सबसे भरोसेमंद ट्रैवल ब्रांड सदर्न ट्रैवल्स को पर्यटन क्षेत्र में उत्कृष्टता को मान्यता देने वाला मोस्ट ट्रस्टेड आउटबाउंड ट्रैवल ब्रांड का प्रतिष्ठित वेटा ट्रैवल अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार नई दिल्ली स्थित आईटीसी मौर्य होटल में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। समारोह में प्रतिष्ठित उद्योग जगत के नेताओं, यात्रा विशेषज्ञों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
यह भी पढ़ें… पुलिस आयुक्त ने स्टील फ्लाई ओवर के कार्यों का जायजा लिया
सदर्न ट्रैवल्स के प्रबंध-निदेशक कृष्ण मोहन अलापति ने कहा कि हम वेटा ट्रैवल अवॉर्ड-2026 प्राप्त कर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। यह मान्यता यात्रा में उत्कृष्टता के प्रति हमारे समर्पण की पुष्टि करती है। साथ ही हमें मूल्यवान ग्राहकों को उत्कृष्टत सेवा प्रदान करना जारी रखने के लिए प्रेरित करती है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



