आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बस कंटेनर से टकराई, 10 घायल

हैदराबाद, चोटुप्पल क्षेत्र के डंडुमल्कापुर में आंध्र प्रदेश सड़क परिवहन (एपीएसआरटीसी) की एक बस खड़े कंटेनर में जा घुसी, जिससे कम से कम 10 यात्री घायल हो गए। बस आंध्र प्रदेश के निदादावोलू से हैदराबाद की ओर जा रही थी। डंडुमल्कापुर के पास अचानक बस चालक का नियंत्रण वाहन पर से हट गया और बस सामने खड़े कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के समय बस में लगभग 36 यात्री सवार थे। टक्कर के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : रविवार और सोमवार को अधिक हो रहे हैं सड़क हादसे

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button