रामोजी फिल्म सिटी का सिने मैजिकल ग्लो रन 14 मार्च को
हैदराबाद, रामोजी फिल्म सिटी द्वारा ग्लो रन का आयोजन आगामी 14 मार्च को किया जाएगा। जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार, आयोजन के लिए टोन सेट करते हुए ग्लो रन जर्सी को लांच किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री पुरस्कार विजेता कुचीपुड़ी प्रतिपादक दीपिका रेड्डी, सम्मानित अतिथि के रूप में भारतीय तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नम के साथ रामोजी फिल्म सिटी के अधिकारी उपस्थित थे।
अवसर पर दीपिका रेड्डी ने आयोजन के लिए रामोजी फिल्म सिटी की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्लो रन का हर कदम सामूहिक भावना की शक्ति का उत्सव होगा। यह दौड़ जीतने वाली नहीं, बल्कि भागीदारी के बारे में है। प्रत्येक प्रतिभागी एक विजेता है।
यह भी पढ़ें… मूसी किनारे निर्माण के विरोध पर कविता गिरफ्तार
ज्योति सुरेखा वेन्नम ने खेल और सक्रिय जीवनशैली को अपनाने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि स्वस्थ मन और शरीर के लिए दौड़ना हर किसी की जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। आयोजकों ने बताया कि प्रतिभागी तीन दौड़ श्रेणियाँ चुन सकते हैं। 10के नाइट चैलेंज को अनुभवी धावकों के लिए डिज़ाइन किया गया, जो अपनी सहनशक्ति का परीक्षण कर सकते हैं। 3 किमी एक फन रन है, जबकि 5 किमी और 10 किमी समयबद्ध रन श्रेणियाँ हैं। अधिक जानकारी के लिए .स्दरगग्त्सि्म्ग्ब्.म्दस् पर लॉग इन कर सकते हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



