एनएमएमटी में 400 महिलाओं को बस चालक प्रशिक्षण मिलेगा : महापौर

ठाणे, नवी मुंबई नगर परिवहन (एनएमएमटी) सेवा के लिए जल्द ही 400 महिलाओं को बस चालक के रूप में प्रशिक्षित कर नियुक्त किया जाएगा। नवी मुंबई की महापौर सुजाता पाटिल ने यह जानकारी देते हुए कहा कि सच्चा सशक्तीकरण आर्थिक स्वतंत्रता के माध्यम से ही संभव है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में पाटिल ने कहा कि नवी मुंबई नगर निगम (एनएमएमसी) महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के उद्देश्य से शुरू की गई पहलों के माध्यम से उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

यह भी पढ़े : पश्चिम बंगाल में एसआईआर : हटाए गए नामों पर कोर्ट करेगा विचार

पाटिल ने बताया कि पहले चरण में एनएमएमटी के लिए 400 महिलाओं की बस चालक के रूप में भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पहल महाराष्ट्र के वन मंत्री गणेश नाइक के मार्गदर्शन में क्रियान्वित की जा रही है। मंगलवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि चयनित महिलाओं के प्रशिक्षण की निगरानी नगर निगम का सामाज कल्याण विभाग करेगा। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button