सिद्दिपेट : बस-लॉरी टक्कर में छह घायल
सिद्दिपेट, सिद्दिपेट जिले के राजीव रहदारी में तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) की बस के लॉरी से टकराने की वजह से 6 लोग घायल हो गए। घायलों में बस चालक भी शामिल है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह जुबली बस स्टेशन (जेबीएस) से सिद्दीपेट जा रही आरटीसी बस गौराराम के पास सामने चल रही लॉरी से टकरा गई। बताया गया कि लॉरी चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे बस चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पीछे से लॉरी में जा घुसी।
हादसे के समय बस में चालक समेत 6 यात्री सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और बस चालक तथा एक यात्री को गंभीर चोटें आईं। घायलों को तुरंत इलाज के लिए गजवेल सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है। गौराराम पुलिस मामला दर्ज करते हुए दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : कार के नीचे दो किमी तक घसीटी गई मोटरसाइकिल
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



