नागिन 7 में चार चांद लगाएँगी कनिका मान

टीवी का पॉपुलर शो नागिन 7 पूरी तरह लोगों के दिलों-दिमाग पर छा चुका है। इस शो में बदला, रहस्य और सुपरनैचुरल ड्रामा, सब कुछ एक साथ देखने को मिल रहा है जिसकी वजह से लगातार ऑडियंस का हुजूम इस शो से जुड़ता चला जा रहा है। कहा जा सकता है कि नागिन 7 को इसके पहले 6 सीजन के मुकाबले ऑडियंस का ज्यादा समर्थन मिल रहा है। इस सीजन के जबर्दस्त लोकप्रिय होने की सबसे बड़ी वजह शो की कहानी को माना जा रहा है।

शो की कहानी इतनी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है कि हर हफ्ते कोई न कोई बड़ा महाट्विस्ट शो में देखने मिल रहा है। हर नए एपिसोड के साथ कहानी और ज्यादा दिलचस्प होती जा रही है। नागिन 7 को उसकी तेज रफ्तार कहानी के लिए भी जमकर तारीफ मिल रही है। शो में नागिन यानी पूर्वी के रोल में प्रियंका चाहर चौधरी का अवतार लोगों को खूब पसंद आ रहा है। उनकी ऐक्टिंग, पीन प्रेजेंस और एक्सप्रेशंस कहानी को काफी मजबूत और असरदार बना रहे हैं।

प्रियंका चाहर चौधरी और नमिक पॉल की केमिस्ट्री चर्चा में

नमिक पॉल के साथ प्रियंका चाहर चौधरी की केमिस्ट्री की खूब चर्चा हो रही है। शो में प्रियंका का किरदार अब सिर्फ एक नागिन तक सीमित नहीं रहा बल्कि बदले की आग में जलती एक मजबूत महिला के रूप में वह सामने आ रही हैं। आज के दौर के बेहद कामयाब टीवी शो नागिन 7 में ड्रैगन के रोल में कनिका मान की एंट्री शो में पूर्वी यानी नागिन की जिंदगी में बड़ा तूफान लेकर आने वाली है।

7 अक्तूबर 1993 को हरियाणा में पैदा हुई कनिका ने पंजाब यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री हासिल करने के बाद मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की थी। साल 2015 में उन्होंने मिस कॉन्टिनेंटल का खिताब अपने नाम किया। महज 20 साल की उम्र में जी टीवी के पॉपुलर शो गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा में तीन बहुओं की सास गुड्डन की भूमिका निभाकर कनिका को अचानक इतनी पॉपुलैरिटी हासिल हुई कि वह लाइमलाइट में आ गई थीं। अब नागिन 7 में कनिका का ड्रैगन वाला ये किरदार काफी मल्टीलेयर्ड होने वाला है। जिसमें सिर्फ गुस्सा या नेगेटिविटी नहीं बल्कि गहरे इमोशन्स भी देखने को मिलेंगे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button