राजस्थान में तेज गर्मी, सप्ताहांत आंधी-बारिश की संभावना

जयपुर, राजस्थान में मार्च के महीने में आसामान्य रूप से तेज गर्मी पड़ रही है और मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताहांत आंधी-बारिश की संभावना है जिससे तापमान में आंशिक गिरावट आएगी। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार इस समय राज्य के अधिकतर भागों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री के बीच है जो सामान्य से 4 से 10 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

बुधवार सुबह तक के बीते 24 घंटों में सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा। झुंझुनू के पिलानी में यह 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकतर भागों में आगामी तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है और अगले 48 घंटे तापमान में विशेष बदलाव नहीं होने तथा 10-11 मार्च को दक्षिण-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है।

यह भी पढ़े : तेलंगाना में गर्मी का अलर्ट, 40°C तक पहुंच सकता है पारा

वहीं 12 मार्च से तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। इसी तरह 14-15 मार्च को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की आंधी-बारिश होगी तथा तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आएगी। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button