हैद्रा ने पार्क की ज़मीन से हटाए अतिक्रमण

हैदराबाद, हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया एवं संपदा संरक्षण एजेंसी (हैद्रा) ने शेरीलिंगमपल्ली मंडल के चंदानगर क्षेत्र के भवानीपुर में एक पार्क की जमीन को कब्जे से बचाया।

हैद्रा द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, भवानीपुर कॉलोनी वेल्फेयर असोसिएशन के प्रतिनिधियों ने हैद्रा की प्रजावाणी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी कॉलोनी में स्थित लगभग 400 गज के पार्क की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले जीएचएमसी अधिकारियों ने पार्क के चारों ओर कम्पाउंड वॉल बनाकर उसकी सीमाएं निर्धारित की थीं, लेकिन उसी कम्पाउंड को आधार बनाकर कुछ लोग वहां मकान निर्माण करने का प्रयास कर रहे थे।

यह भी पढ़ें… वेलुगुमट्ला पीड़ितों को नए आवासदे सरकार : के. कविता

शिकायत मिलने के बाद हैद्रा ने जीएचएमसी अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और लेआउट के अनुसार उस जमीन को पार्क की भूमि के रूप में पुष्टि की। मंगलवार को अतिक्रमण हटाकर 400 गज की जमीन के चारों ओर हैद्रा ने फेंसिंग करवाई और वहाँ यह बोर्ड लगा दिये। इस जमीन की अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये बतायी जा रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button