किशन व बंडी संजय को पत्र लिखा पोन्नम प्रभाकर ने
हैदराबाद, परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्य को दिये गये आश्वासनों को लागू करने में नजरअंदाज रवैया अपना रही है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी व बंडी संजय को खुला पत्र लिखा, जिसमें राज्य से संबंधित कई लंबित मुद्दों का जिक्र किया।
मंत्री ने कहा कि केंद्र से राज्य को जो निधियाँ मिल रही हैं, वह राज्य का अधिकार है। उन्होंने दोनों केंद्रीय मंत्रियों से संसद में जारी बजट सत्र में राज्य को मिलने वाली निधियों व लंबित परियोजनाओं पर चर्चा करने की मांग की। उन्होंने पड़ोसी आंध्र-प्रदेश को दी जा रही निधियों का आधा भी तेलंगाना को देने की मांग करते हुए कहा कि हैदराबाद मेट्रो रेल दूसरे चरण के लिए 24 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। केंद्र को इसमें से 50 प्रतिशत राशि का वहन करना चाहिए।
यह भी पढ़ें… 99 दिनों की योजना के तहत एटीसी केंद्रों में आधुनिक पाठ्यक्रम : जी. विवेक
मंत्री ने क्षेत्रीय रिंग रोड के दक्षिण भाग, हैदराबाद-वरंगल औद्योगिक कॉरिडोर को अनुमति देने का आग्रह भी किया। साथ ही जोड़ा कि एपी विभाजन कानून में किये गये वादे के अनुसार बय्यारम इस्पात निगम आज तक नहीं दिया गया है। उन्होंने वर्ष 2013 में तेलंगाना के लिए प्रस्तावित आईटीआईआर परियोजना देने का आग्रह भी किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



