लोस में तेलंगाना के खिलाफ टिप्पणी पर दासोजू ने की आपत्ति

हैदराबाद, बीआरएस नेता डॉ. दासोजू श्रवण ने आंध्र प्रदेश के तेदेपा लोकसभा सांसदों के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि राज्य विभाजन के 12 साल बाद भी तेलंगाना के गठन के खिलाफ अपमानजनक बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि तेदेपा सांसद लावु श्रीकृष्ण देवरायालु ने लोकसभा के मंच का उपयोग तेलंगाना की पहचान और अस्तित्व को नीचा दिखाने के लिए किया है। पैनल स्पीकर टी. कृष्ण प्रसाद द्वारा उन्हें ऐसी टिप्पणी करने की अनुमति देना भी दुर्भाग्यपूर्ण है।

डॉ. श्रवण ने कहा कि तेदेपा के नेताओं का व्यवहार खुजली वाले घाव जैसा है, जितना अधिक वे इसे खुजलाते हैं, उतना ही अधिक खून बहता है। उन्होंने कहा कि आंध्र के नेता अपने राज्य के विकास पर ध्यान देने के बजाय लगातार तेलंगाना की आलोचना करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि टीडीपी नेतृत्व प्रशासनिक विफलताओं के कारण आंध्र प्रदेश को छोटे छोटे गुटीय राजनीतिक विवादों में धकेल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने झुकने के बावजूद आंध्र प्रदेश के लिए विशेष राज्य का दर्जा हासिल करने में तेदेपा विफल रही।

यह भी पढ़ें… 99 दिनों की योजना के तहत एटीसी केंद्रों में आधुनिक पाठ्यक्रम : जी. विवेक

श्रवण ने संसद में तेलंगाना का अपमान होने के दौरान कांग्रेस और भाजपा के तेलंगाना सांसदों की चुप्पी पर भी नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि यह चुप्पी तेलंगाना के स्वाभिमान के साथ विश्वासघात के समान है। उन्होंने चेतावनी दी कि राजनीतिक लाभ के लिए क्षेत्रीय या साम्प्रदायिक नफरत भड़काने की कोशिश न की जाए। उन्होंने कहा कि यदि तेलंगाना के लोगों का अपमान किया गया या राज्य के अस्तित्व का मजाक उड़ाया गया, तो समाज इसका कड़ा जवाब देगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button