मणिपुर में पूरे नहीं मिल पाये लूटे गये हथियार : कोंथौजम

इम्फाल, मणिपुर के गृह मंत्री गोविंदास कोंथौजम ने बुधवार को कहा कि सुरक्षा बलों द्वारा जब्त किए गए हथियारों की संख्या राज्य में जातीय हिंसा की शुरुआत में लूटे गए हथियारों की संख्या से कहीं अधिक है।

कोंथौजम ने विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता कीशम मेघचंद्र के अवैध अप्रवासियों, आग्नेयास्त्रों की बरामदगी और शांति के मार्ग से संबंधित मुद्दों पर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए यह बयान दिया। मंत्री ने कहा कि सुरक्षा बलों द्वारा जब्त किए गए हथियारों की संख्या लूटे गए हथियारों की संख्या से अधिक है। कुल 6,020 हथियार लूटे गए हैं, जबकि 7,437 हथियार बरामद किए गए हैं।

मंत्री ने कहा कि मणिपुर की सीमाएं खुली होने के कारण, अन्य देशों से अवैध हथियारों की तस्करी के मामले सामने आए हैं। इसलिए ऐसी अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बाड़ लगाई जा रही है। गृह मंत्रालय के मार्गदर्शन में राज्य सरकार सरकारी शस्त्रागारों से लूटे गए सभी हथियारों को बरामद करने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़े: मणिपुर : खेमचंद ने ली मणिपुर सीएम पद की शपथ  

मंत्री ने कहा कि सरकार हितधारकों के साथ नियमित बैठकें कर रही है और शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए सुरक्षा उपायों को तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को पूरा विश्वास है कि सभी सशस्त्र लोगों को निरस्त्र करने से सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button