एलपीजी संकट को नजरअंदाज कर रही है केंद्र सरकार : कांग्रेस

हैदराबाद, कांग्रेस के नेता व पेद्दापल्ली के सांसद गड्डम वंशी कृष्णा ने देश में जारी एलपीजी संकट को लेकर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि जमीनी हकीकत और आम लोगों की परेशानियों को नजरअंदाज करते हुए गैस की कमी को फेक न्यूज बताया जा रहा है।

संसद के बाहर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए सांसद वंशी कृष्णा ने कहा कि बीजेपी के नेता एलपीजी की स्थिति, जमीनी सच्चाई और आम लोगों की कठिनाइयों को देखने सक्षम नहीं हैं। वे लोगों के दर्द को सुनने में भी असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि इस संकट का असर कई क्षेत्रों पर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें… वरंगल के समग्र विकास के लिए विशेष कदम : पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी

कपड़ा उद्योग लगभग खत्म होने की कगार पर

ऑटो उद्योग मंदी में है, कपड़ा उद्योग लगभग खत्म हो चुका है और 80 प्रतिशत से अधिक रेस्तराँ व होटल बंद होने की स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि ज़ोमैटो और ज़ेप्टो जैसे नए ऐप्स, जो बड़ी संख्या में गिग वर्कर्स को रोजगार देते हैं, वे भी प्रभावित हो रहे हैं। जब रेस्तराँ और होटल उद्योग बंद होते हैं, तो इसका सीधा असर गिग वर्कर्स पर पड़ता है और बेरोजगारी बढ़ती है।

कांग्रेस सांसद ने सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि कल बीजेपी के नेता कह रहे थे कि एलपीजी और एलएनजी की कोई कमी नहीं है और यह सब फेक न्यूज है। अगर ऐसा है, तो आज आम लोग सड़कों पर क्यों उतर रहे हैं? बीजेपी के नारे पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, वे कहते हैं मोदी हैं तो मुमकिन है, लेकिन 56 इंच वाले मोदी अब कहाँ हैं? आम आदमी मुश्किल में है, लेकिन मोदी सरकार इस पर एक शब्द भी नहीं बोल रही है।

यह बहुत दुखद स्थिति है। उन्होंने बीजेपी की प्राथमिकताओं पर भी सवाल उठाए और कहा कि जब देश के लोग परेशानी में हैं, तो सरकार बांग्लादेश को 5,000 टन डीजल क्यों दे रही है? उन्होंने कहा कि बीजेपी अक्सर हिंदुओं और देश के लिए काम करने की बात करती है, लेकिन ऐसे समय में अपने ही लोगों की समस्याओं का समाधान क्यों नहीं किया जा रहा है?

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button