हैदराबाद : नौकरी न मिलने पर खुदकुशी की

हैदराबाद, केपीएचबी थाना परिधि के अंतर्गत एक युवती ने नौकरी न मिलने के कारण खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि रैतु बाजार, केपीएचबी कॉलोनी निवासी सैदुलू की पुत्री सुषमा (27) पिछले तीन वर्ष से विप्रो कंपनी में नौकरी करती थी।

कुछ कारणवश तीन माह पूर्व उसकी नौकरी चली गई। इसके बाद से वह नई नौकरी तलाश कर रही थी। नौकरी न मिलने के कारण सुषमा मानसिक तनाव का शिकार हो गई थी। इस कारण निराश सुषमा ने कल घर पर अकेले रहने के दौरान फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : पुलिस की गिरफ्त में तीन शातिर चोर

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button