संयुक्त निदेशक ने किया राजभाषा कार्यान्वयन का निरीक्षण
हैदराबाद, संयुक्त निदेशक (राजभाषा), भाकृअनुप, नई दिल्ली राम दयाल शर्मा द्वारा भाकृअनुप-भारतीय श्री अन्न अनुसंधान संस्थान (भाश्रीअनुसं) एवं हैदराबाद स्थित अन्य सहोधर संस्थानों (केंद्रीय बारानी कृषि अनुसंधान संस्थान, भारतीय तिलहन अनुसंधान संस्थान, कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, भारतीय चावल अनुसंधान संस्थान, कुक्कट अनुसंधान निदेशालय तथा राष्ट्रीय मांस अनुसंधान संस्थान) की राजभाषा कार्यान्वयन गतिविधियों का निरीक्षण किया गया।
संस्थान में आगमन पर डॉ. सी. तारा सत्यवती, निदेशक, भाश्रीअनुसं द्वारा उनका स्वागत किया गया। उन्होंने संस्थान के राजभाषा कार्यान्यवन प्रतिवेदन में उल्लिखित बिंदु-प्रति-बिंदु गतिविधियों का निरीक्षण कर राजभाषा कार्यान्वयन के सुचारू संचालन हेतु सराहना करते हुए उनमें तीव्रता लाने हेतु सुझाव दिए। इस पूरे निरीक्षण का समन्वय डॉ. तारा सत्यवती, निदेशक के मार्गदर्शन में डॉ. महेश कुमार, सहायक मुख्य तकनीकी अधिकारी (राजभाषा) द्वारा किया गया।
यह भी पढ़ें… भारतीय मृदा एवं भू-उपयोग सर्वेक्षण ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



