माथुर वैश्य क्लब में होली मिलन समारोह में रंगों और गीतों का उत्सव

हैदराबाद, माथुर वैश्य इंटरनेशनल हैदराबाद ग्रेटर क्लब द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन दुर्गा कॉम्प्लेक्स, गोशामहल में प्राची गुप्ता के निवास पर किया गया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सभी ने ढोलक-मंजीरें की थाप पर होली के गीतों एवं नृत्य-संगीत का आनन्द लिया। साथ ही रंग-गुलाल एवं फूलों की होली खेली। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में भाजपा की वरिष्ठ नेता व वकील मेघारानी अग्रवाल की उपस्थिति रही। अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में श्वेता कतरौलिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेघारानी अग्रवाल को दुपट्टा और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें… भारतीय मृदा एवं भू-उपयोग सर्वेक्षण ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

कार्यक्रम में केन्द्राय कैबिनेट सदस्य अरुणा गुप्ता, अध्यक्ष दिव्या गुप्ता, कोषाध्यक्ष कविता, सचिव रश्मि, कार्यकारिणी सदस्य श्वेता कतरौलिया, प्राची, सोनिया, शेफाली, पूनम, ज्योति, पूजा, अंजलि, सुहाना, आँचल गुप्ता व अन्य उपस्थित थीं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button