अनिल अंबानी की 581 करोड़ रुपये की संपत्तियाँ कुर्क

नई दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी की कंपनियों आरएचएफएल और आरएचएफएल की 581 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियों को कुर्क कर लिया है। ईडी ने एक बयान में कहा कि 11 मार्च को गोवा, केरल, कर्नाटक, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तर-प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और राजस्थान में भूखंडों को कुर्क करने का आदेश जारी किया गया था।

एजेंसी ने कहा कि 581.65 करोड़ रुपये की ये संपत्तियाँ रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) की हैं। इसने कहा, यह कुर्की आदेश छह मार्च को रिलायंस पावर लिमिटेड के  खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत चलाये गए मामले में तलाशी अभियान के बाद जारी किया गया है। ईडी ने इससे पहले भी अनिल अंबानी के रिलायंस समूह की संपत्तियों को जब्त किया था। एजेंसी ने कहा, रिलायंस अनिल अंबानी समूह की कुर्क की गई संपत्तियों का मूल्य कुल 16,310 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है।  

यह भी पढ़ें महिला सशक्तिकरण से कृषि क्षेत्र को मिलेगा नया बल: राष्ट्रपति

यह जाँच सीबीआई द्वारा आरएचएफएल और आरएचएफएल के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी से शुरू हुई है, जो यस बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शिकायतों पर आधारित है। ईडी ने कहा कि जाँच में पाया गया कि दोनों कंपनियों ने कई बैंकों और वित्तीय संस्थानों से धन जुटाया था, और इस धन में से 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों में परिवर्तित हो गई। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button