जल्द मिलेंगे डिजिटल हेल्थ कार्ड : रेवंत रेड्डी

हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि राज्य सरकार 60 लाख लोगों का स्वास्थ्य डेटा तैयार कर रही है और उन्हें जल्द ही डिजिटल हेल्थ कार्ड जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सरकार 1.30 करोड़ परिवारों को जीवन बीमा देने की भी योजना बना रही है। यह स्वास्थ्य डेटा पिछले 20 वर्षों की आरोग्यश्री योजना के आधार पर तैयार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने हैदराबाद फैनांशियल डिस्ट्रिक्ट में मेडिकवर अस्पताल की नयी शाखा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनमान्य का चिकित्सा खर्च लगातार बढ़ रहा है और आम लोगों के लिए सस्ता इलाज प्राप्त करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि निजी अस्पतालों के डॉक्टरों को हर वर्ष कम से कम एक महीने सरकारी अस्पतालों में सेवा देनी चाहिए।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद को ट्रैफिक समस्या से मुक्ति के लिए कनेक्टिविटी में हो सुधार : सीएम

आरोग्यश्री और सीएम राहत निधि पर 1800 करोड़ खर्च

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष गरीबों को मुफ्त इलाज उपलब्ध करवाने के लिए आरोग्यश्री और सीएम राहत निधि के तहत 1800 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। कैंसर की रोकथाम पर विशेष ध्यान देते हुए प्रसिद्ध ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. नोरी दत्तात्रेय को राज्य का सलाहकार नियुक्त किया गया है। सीएम ने कहा कि सरकार उस्मानिया और टिम्स अस्पतालों के निर्माण और बुनियादी ढाँचे के लिए लगभग 10,000 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। चिकित्सा सेवा केवल पेशा नहीं बल्कि सेवा भाव से जुड़ा कार्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के लगभग 40 प्रतिशत फार्मा उत्पाद हैदराबाद में बनते हैं और जीनोम वैली को कोरोना के तीन टीके विकसित करने का श्रेय प्राप्त है।  

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव लाने के उद्देश्य से अगले शैक्षणिक वर्ष से नर्सरी से 12वीं कक्षा तक नई शिक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। तेलंगाना पब्लिक स्कूलों में छात्रों को मुफ्त नाश्ता, भोजन और परिवहन सुविधा प्रदान की जाएगी। छात्रों के लिए सरकारी स्कूलों में मुफ्त परिवहन या 50 प्रतिशत रियायती परिवहन सुविधा देने पर भी विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही छात्रों के कौशल विकास के लिए स्किल्स यूनिवर्सिटी भी स्थापित की जाएगी। यदि सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले तो कल्याणकारी योजनाओं की आवश्यकता कम हो जाएगी।  

उद्घाटन समारोह में स्वास्थ्य मंत्री दामोदर राजा नरसिम्हा, राज्यसभा सांसद वेम नरेंद्र रेड्डी, मेडिकवर अस्पताल के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक डॉ. जी. अनिल कृष्णा, कार्यकारी निदेशक डॉ.ए. शरत रेड्डी, पी. हरिकृष्णा, निदेशक डॉ. ए. आर.कृष्ण प्रसाद एवं अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button