झारखंड : 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
लोहरदगा, झारखंड में मादक पदार्थ तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। लोहरदगा जिले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक की जांच कर 433 किलो गांजा बरामद किया और इस मामले में दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया। यह खेप उत्तर प्रदेश भेजी जा रही थी और इसकी कीमत 2.16 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।
झारखंड के लोहरदगा जिले में पुलिस ने 2.16 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का 433 किलोग्राम गांजा बरामद कर इस संबंध में दो कथित मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान के दौरान कचहरी मोड़ रेलवे ओवरब्रिज के पास एक ट्रक से गांजे की इस खेप को बरामद किया गया।
यह भी पढ़े : अरुणाचल प्रदेश के नामसाई से 1.37 लाख रुपये की हेरोइन जब्त
लोहरदगा थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने बताया, “बरामद गांजा ट्रक में रखे एक बक्से के भीतर 154 पैकेटों में रखा गया था। यह खेप उत्तर प्रदेश भेजी जा रही थी।” उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बिहार के सारण और उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले हैं। ठाकुर ने कहा कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



