अमेजन इंडिया का बड़ा कदम : गुवाहाटी-कोलकाता में माल ढुलाई शुरू
नयी दिल्ली, अमेजन इंडिया ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में अपनी सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से अपने समर्पित हवाई माल परिवहन बेड़े अमेजन एयर की सेवाओं का विस्तार गुवाहाटी और कोलकाता तक किया है। कंपनी बयान के अनुसार, 2023 में शुरुआत करने के बाद से अमेजन एयर हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में सेवाएं दे रही थी।
इस विस्तार से माल भेजने की गति लगभग पांच गुना तक बढ़ने की उम्मीद है। इससे पूर्वोत्तर के सभी सात राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा में आपूर्ति को बढ़ावा मिलेगा। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से गुवाहाटी के लिए पहली अमेजन एयर उड़ान को शुक्रवार को रवाना किया।
यह भी पढ़े : असम से लौटाए गये 12 अवैध बांग्लादेशी : हिमंता बिस्वा शर्मा
मुख्य सचिव (असम) आईएएस रवि कोटा ने कहा कि गुवाहाटी तक अमेजन एयर सेवाएं शुरू होने से क्षेत्र के विक्रेताओं को देशभर के ग्राहकों से जुड़ने में मदद मिलेगी। अमेजन इंडिया अपने स्वयं के मालवाहक विमानों के अलावा अन्य भारतीय विमानन कंपनियों की माल ढुलाई क्षमता का भी इस्तेमाल करती है।(भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



