शिवराज ज्वेलर्स के महोत्सव में अनोखे डिजाइनों ने जीता ग्राहकों का दिल
हैदराबाद, हैदराबाद के प्रतिष्ठित आभूषण प्रतिष्ठान शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स में जारी नेकलेस-बैंगल्स महोत्सव के पाँचवें दिन भी ग्राहकों की भीड़ देखी गयी। महोत्सव को लोगों का शानदार प्रतिसाद मिल रहा है।











शहर के साथ आसपास के जिलों से आए ग्राहकों ने इस विशेष महोत्सव में भाग लेकर ज्वेलरी के आकर्षक और अनोखे कलेक्शन का अवलोकन किया। महोत्सव में प्रस्तुत बैंगल्स के सैकड़ों नए और आकर्षक डिजाइन्स ग्राहकों को विशेष रूप से पसंद आ रहे हैं। नेकलेस कलेक्शन में फूल कलेक्शन महोत्सव का मुख्य आकर्षण बना हुआ है, जिसे महिलाओं ने बेहद सराहा और बड़ी संख्या में पसंद किया।
यह भी पढ़ें… माथुर वैश्य क्लब में होली मिलन समारोह में रंगों और गीतों का उत्सव
महोत्सव में पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। कुंदन, पोल्की, जड़ाऊ, टेंपल, एंटीक और मॉडर्न डिजाइनों की हजारों वैरायटी यहाँ प्रदर्शित की गई हैं, जिन्हें देश के कुशल कारीगरों द्वारा उत्वफढष्ट कारीगरी के साथ तैयार किया गया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



