पाकिस्तान : उत्तर पश्चिम हिस्से में आईईडी बम धमाके, 6 पुलिसकर्मियों की मौत

पेशावर, पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में शुक्रवार को एक पुलिस वाहन को निशाना बनाकर किए गए एक आईईडी बम धमाके में कम से कम छह पुलिसकर्मी मारे गए। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि लक्की मारवत जिले के शादी खेल बेट्टानी इलाके में रसूल खेल चेक पोस्ट के पास नियमित गश्त के दौरान एक पुलिस वाहन आईईडी बम विस्फोट की चपेट में आ गया। उसने बताया कि बम धमाके के चलते थाना प्रभारी आजम, पुलिस वाहन चालक शाह बहराम एवं चार अन्य पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार विस्फोट में इंसाफुद्दीन नामक एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

यह भी पढे़: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे को निशाना बनाया

पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया तथा तलाशी अभियान शुरू किया। विस्फोट स्थल से सबूत भी जुटाए जा रहे हैं। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि हमले में शामिल अपराधियों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं तथा इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सुहैल अफरीदी ने इस घटना की निंदा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक से इस घटना पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button