भांबरी और गोरानसन का सफर सेमीफाइनल में थमा
इंडियन वेल्स (अमेरिका), भारत के युकी भांबरी और स्वीडन के उनके साथी आंद्रे गोरानसन का कैलिफोर्निया में खेले जा रहे इंडियन वेल्स मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में शानदार अभियान सेमीफाइनल में हारने के साथ समाप्त हो गया। भांबरी और गोरानसन की गैरवरीय जोड़ी फ्रांस के आर्थर रिंडरकनेच और मोनाको के वैलेंटीन वाचेरोट से 5-7, 7-6(7), 5-10 से हार गई। यह एक कड़ा मुकाबला था जिसका फैसला टाईब्रेकर से हुआ।
भांबरी और गोरानसन पहले सेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद हार गए। उन्होंने दूसरे सेट में बेहतर खेल दिखाया और टाईब्रेकर में जीत दर्ज करके मुकाबला को निर्णायक मोड़ पर पहुंचा दिया। लेकिन निर्णायक टाईब्रेकर में रिंडरकनेच और वाचेरोट ने अपना संयम बनाए रखा और जीत हासिल कर ली।
इस मैच में हार के बावजूद इस टूर्नामेंट में 33 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। वह पहली बार किसी एटीपी मास्टर्स 1000 प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचे थे।
यह भी पढ़े : न्यूजीलैंड क्रिकेट ने पीएसएल में कोचिंग के लिये ओरम और रोंची को छुट्टी दी
भांबरी और गोरानसन ने क्वार्टर फाइनल में अलेक्जेंडर एर्लर और एंड्रिया वावास्सोरि को 6-3, 7-6(7) से हराया था। यह दो साल के बाद पहला अवसर था जबकि किसी भारतीय खिलाड़ी ने मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इससे पहले रोहन बोपन्ना ने 2024 में मियामी ओपन में मास्टर्स 1000 खिताब जीता था। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



