मिलावटी दही बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई, ढाई हज़ार किलो दही ज़ब्त

हैदराबाद, शहर में खाद्य मिलावट के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए जीएचएमसी टास्क फोर्स ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर अंबरपेट में एक डेयरी यूनिट पर छापा मारकर लगभग 2,500 किलो संदिग्ध मिलावटी दही ज़ब्त किया। अधिकारियों को सूचना मिली थी कि अंबरपेट के राहतनगर स्थित एनएनआर परिसर में से मिलावटी दही तैयार कर बेचने का काम किया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार व्यापारी यहाँ पिछले छह महीनों से इलाके में दूध और डेयरी उत्पादों का व्यापार कर रहे थे। टास्क फोर्स और अंबरपेट पुलिस ने यूनिट में अचानक जाँच की। इस दौरान परिसर में लगभग 2,500 किलो संदिग्ध मिलावटी दही पाया गया। जब्त किए गए दही के नमूने जाँच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उत्पाद में मिलावट की गई थी या नहीं। शिकायत के आधार पर अंबरपेट पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें… तेलंगाना में वाहन पंजीकरण अब पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस

उल्लेखनीय है कि हाल के महीनों में हैदराबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है। इस दौरान डेयरी यूनिट, फूड प्रोसेसिंग सेंटर, रेस्तराँ और गोदामों की जाँच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि इन अभियानों के दौरान मिलावटी मसाले, खाद्य तेल, डेयरी उत्पाद और अन्य खाद्य सामग्री भी ज़ब्त की गई है। साथ ही असुरक्षित खाद्य पदार्थ बनाने और बेचने वालों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button