तेलंगाना में जनगणना-2027 की तैयारियाँ जोरों पर

Ad

हैदराबाद, देश भर में होने वाले जनगणना की प्रक्रिया के तहत राज्य में भी जनगणना-2027 के लिए आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं। जनगणना निदेशक भारती होलिकेरी ने बताया कि इस बार सरकार ने लोगों को अपनी जानकारी ऑनलाइन देने का मौका दिया है। उन्होंने आज मीडिया को जनगणना प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनता 26 अप्रैल से 10 मई तक अपनी जानकारी ऑनलाइन पर अपलोड कर सकते हैं।

इसके बाद जनगणना प्रक्रिया दो चरणों में होगा। उन्होंने बताया कि 11 मई से 9 जून तक होने वाले पहले चरण के तहत घरों की गणना की जाएगी। अगले वर्ष 9-28 फरवरी तक होने वाले दूसरे चरण में जनगणना होगी।

जनगणना की प्रक्रिया के तहत जनता से 33 सवाल

इस बार जातिगत गणना भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनगणना प्रक्रिया में 90 हजार से अधिक कर्मियों की जरूरत है। उनके लिए जिलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाया जा रहे हैं। जनगणना की प्रक्रिया के तहत जनता से 33 सवाल पूछे जाएंगे। उन्होंने लोगों से इन सवालों का सही जवाब देकर जनगणना प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की।

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि ऑनलाइन अपलोड की गई जानकारी को अंतिम नहीं माना जाएगा और घरों का दौरा करने वाले गणनाकार इसे मंजूरी देने से पहले जानकारी का सत्यापन करेंगे। उन्होंने साफ किया कि लोगों द्वारा दिये जाने वाली जानकारी को गोपनीय रखा जाएगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button