भारत ने इंग्लैंड के हाथों 0-2 से मात खाई

Ad

विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया

हैदराबाद, इंग्लैंड की महिला हॉकी टीम ने भारतीय हॉकी दर्शकों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए भारतीय टीम को 2-0 से एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप क्वालीफायर के फाइनल में हराया। इसके बावजूद भारतीय टीम ने इस साल होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया। आज यहाँ गच्ची बावली स्थित जीएमसी बालयोगी हॉकी कॉम्प्लेक्स में आयोजित उक्त प्रतियोगिता के फाइनल मैच में हैदराबाद के बड़ी तादाद में आए हॉकी प्रेमियों को भारतीय टीम के हार से मायूसी झेलनी पड़ी।

दुनिया की छ नंबर की टीम इंग्लैंड के लिए ग्रेस बाल्सडन ने 13वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 43वें मिनट में एलिजाबेथ नील ने मैदानी गोल कर इंग्लैंड की बढ़त 2-0 कर दी। रैंकिंग में नौवें स्थान पर काबिज भारतीय टीम ने पूरी कोशिश की, लेकिन इंग्लैंड की मजबूत रक्षा पंक्ति को भेद नहीं पाई। इस टूर्नामेंट से चैम्पियन इंग्लैंड, उप-विजेता भारत और स्कॉटलैंड (जिसने इटली को 1-0 से हराया) ने विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया।

वर्ल्ड कप का यह चरण 14 से 30 अगस्त तक नीदरलैंड और बेल्जियम की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा, जो पुरुषों के टूर्नामेंट के साथ ही होगा। भारत ने खेल की शुरुआत शानदार तरीके से की। नवनीत कौर ने अपनी टीम को शुरुआती दो मिनट के अंदर ही एक पेनल्टी कॉर्नर दिलाने में मदद की। उन्होंने जो ड्रैग-फ्लिक मारी, उसे इंग्लैंड की गोलकीपर ने रोक दिया।

इंग्लैंड ने भारत पर 2-0 की बढ़त बनाई

मेजबान टीम ने बहुत अनुशासित प्रदर्शन किया और अपनी रक्षात्मक पंक्ति को मजबूत बनाए रखा। साथ ही विरोधी टीम के पाले में भी सेंध लगाने की कोशिशें कीं। पहले क्वार्टर के आखिर में हालाँकि इंग्लैंड ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली और दो मिनट बाकी रहते एक पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया। बाल्सडन ने इस मौके का पूरा फायदा उाया। उन्होंने अपनी ड्रैग-फ्लिक से गेंद को गोल में पहुँचाया और इस टूर्नामेंट में पेनल्टी कॉर्नर से अपना पाँचवाँ गोल दागकर इंग्लैंड को बढ़त दिला दी।

दूसरा क्वार्टर भी कुछ इसी अंदाज में शुरू हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में दोनों ही टीमों ने एक-दूसरे को ज्यादा मौके नहीं दिए। पहले हॉफ में आ बार सर्कल में घुसने के बावजूद भारत ने इंग्लैंड के डिफेंस को तो परेशान किया, लेकिन मौका नहीं बना। इससे पहले हॉफ तक मेहमान टीम अपनी एक गोल की बढ़त बनाए रखने में कामयाब रही।

बढ़त हासिल करने के बाद इंग्लैंड ने नियंत्रण बरकरार रखा। भारत को दबाव बनाने के कुछ मौके मिले, लेकिन मेहमान टीम का डिफेंस मजबूत बना रहा। आखिरकार इंग्लैंड ने नील (43वें मिनट) की बदौलत अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया। इस मिडफील्डर का शॉट एक भारतीय डिफेंडर से टकराकर बीचू देवी को छकाते हुए गोल में जा घुसा। इस तरह तीसरे क्वार्टर के आखिर में मेहमान टीम 2-0 से आगे हो गई। भारत ने गोल की तलाश जारी रखी। आखिरी क्वार्टर में भारत को आखिरी मिनटों में एक पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वे गेंद को गोल में पहुँचाने में नाकाम रहे। (सी. सुधाकर)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button