साउथ जोन ने शिवकृष्णा की धमाकेदार गेंदबाजी से ईस्ट को 8 विकेट से हराया

Ad

हैदराबद, साउथ जोन के मध्यम गति के तेज गेंदबाज शिवकृष्णा ने चतुराई भरी गेंदबाजी कर ईस्ट जोन को चारों खाने चित्त करते हुए 8 विकटों के अंतर से जे.के. बोस इंटर जोनल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में हराया। आज यहाँ दिल्ली पुलिस क्रिकेट मैदान में दिल्ली स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट असोसिएशन द्वारा आयोजित एसजेएफआई गोल्डन जुबली संस्करण के तहत खेले जा रहे मैचों में ईस्ट जोन की टीम साउथ जोन के विरुद्ध पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 49 रनों पर ढेर हो गई।

साउथ जोन के युवा मध्यमगति के तेज गेंदबाज शिवकृष्णा ने मात्र 5 रन देकर 4 महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखलाया। वहीं सत्या तथा रामकृष्णा ने दो-दो विकेट चटकाए। साउथ जोन की टीम मात्र 4.4 ओवरों में दो विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया, जिसमें विजेता ने मात्र 15 गेंदों में 26 रन बनाकर मैच जिताऊ पारी खेली। एक अन्य मैच में नॉर्थ जोन की टीम ने वेस्ट जोन को 9 विकेटों के अंतर से हराया।

यह भी पढ़े : भारत ने इंग्लैंड के हाथों 0-2 से मात खाई

वेस्ट जोन की टीम ने नॉर्थ जोन के विरुद्ध 19.2 ओवरों में 133 रन बनाए। नॉर्थ जोन की टीम ने मात्र 11.1 ओवरों में एक विकेट खोकर 134 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया, जिसमें ऋषभ सिंह ने ताबड़तोड़ 43 गेदों में 18 चौके तथा दो छक्कों की मदद से नाबाद 102 रनों की शतकीय पारी खेली। रविवार, 15 मार्च को नॉर्थ जोन बनाम साउथ जोन तथा ईस्ट जोन बनाम वेस्ट जोन के बीच दिल्ली पुलिस मैदान में मैच खेले जाएँगे। (सी. सुधाकर)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button