हैदराबद : सिनी मैजिकल ग्लो रन का किया गया आयोजन
हैदराबद, रामोजी फिल्मसिटी संस्था द्वारा प्रथम सिनी मैजिकल ग्लो रन भव्य रूप से आयोजित की गई। आयोजकों के अनुसार, इस रन में करीब 2,500 पेशेवर, फिल्मी हस्तियों व अन्य ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता रामोजी फिल्मसिटी के प्रांगण में आयोजित की गई, जिसमें 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर एवं 3 किलोमीटर की स्पर्धाएँ शामिल थीं।
भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने कहा कि पहली बार किसी फिल्म सिटी में दूधिया रोशनी में भागने का मजा कुछ और ही है। फिल्म सिटी में ज्यादातर फिल्मों की शूटिंग होती है, जबकि पहली बार मैजिकल ग्लो रन का आयोजन किया गया।
यह भी पढ़े : साउथ जोन ने शिवकृष्णा की धमाकेदार गेंदबाजी से ईस्ट को 8 विकेट से हराया
शीर्ष तीन खिलाड़ियों को पदक एवं नकद पुरस्कार से नवाजा गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मशहूर अभिनेत्री वरलक्ष्मी शरत कुमार एवं हैदराबाद की युवा क्रिकेटर धृति केसरी ने हरी झंडी दिखाकर किया। अवसर पर रामोजी फिल्म सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर विजयेश्वरी, ईटीवी नेटवर्क के डायरेक्टर सुजय, बी. चेरुकुरी वेंकट अक्षय एवं अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





