हैदराबाद में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Ad

हैदराबाद, माधापुर और सूर्यापेट के मोते थाना परिधि में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। माधापुर पुलिस के अनुसार, मूलतः ओड़िशा निवासी दीपांशु कुमार दास का पुत्र अबिनाश दास (33) निजी तौर पर कार्य करते हुए रीगल विस्टा अथेंटिक कोलीविंग स्पेस अय्यप्पा सोसाइटी माधापुर में रह रहा था।

गत 11 मार्च की रात को वह अपना कार्य निपटाकर पैदल जा रहा था। रास्ते में वाईएसआर प्रतिमा के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल अबिनाश दास को उस्मानिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहाँ दूसरे दिन उसकी मौत हो गई।

यह भी पढे़: अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की गयी जान

एक अन्य घटना में मोते पुलिस के अनुसार, तुम्मलापल्ली ग्राम निवासी पेशे से मेस्री दासरी कोटय्या (52) गत 11 मार्च की रात को मेस्त्री का कार्य निपटाकर अपने सहकर्मी एस. रामाराव के साथ मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार लॉरी ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण दोनों गतिमान मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गए। दोनों को उस्मानिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहाँ उपचार के दौरान कल रात कोटय्या की मौत हो गई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button