एअर इंडिया एक्सप्रेस ने यूएई के तीन शहरों के लिए उड़ानें रद्द कीं

Ad

नयी दिल्ली, एअर इंडिया एक्सप्रेस ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के हवाई अड्डा प्राधिकारियों के निर्देशों के बाद रविवार को अबू धाबी, रास अल खैमाह और शारजाह के लिए अपनी निर्धारित उड़ानें रद्द कर दीं। विमानन कंपनी ने बताया कि वह दिल्ली-दुबई मार्ग पर आने-जाने वाली एक उड़ान संचालित करेगी, जो हवाई अड्डे पर स्लॉट (उड़ान का समय) की उपलब्धता और मौजूदा परिस्थितियों पर निर्भर होगी।

कंपनी ने बयान में कहा कि उसे यूएई हवाईअड्डा प्राधिकारियों के निर्देशों के बाद रविवार को उक्त शहरों के लिए अपनी गैर निर्धारित उड़ानों की भी संख्या कम करनी पड़ी है।

एअर इंडिया एक्सप्रेस के बयान में कहा गया कि अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष की वजह से हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंधों के कारण पश्चिम एशिया के लिए सेवाओं में कटौती की गई है। एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने शनिवार को घोषणा की थी कि रविवार को पश्चिम एशिया से आने-जाने वाली 72 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित की जाएंगी।(भाषा )

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button