हैदराबाद : अवैध रूप से नींद की गोलियाँ बेचने वाला धरा गया
हैदराबाद, हबीबनगर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 1,500 नाइट्रोजेपाम 10एमजी नींद की गोलियाँ बरामद की। आरोपी युवक की पहचान अफजल सागर, मल्लापल्ली निवासी मैडी (26) के रूप में की गई है। पेशे से मेकैनिक मैडी कुछ दिन से गांजा सेवन करने वालों को नींद की गोलियाँ बेच रहा था।
हबीबनगर इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम राव के अनुसार, प्राप्त शिकायत के आधार पर मैडी को कल गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर पता चला कि मैडी नांदेड़ (महाराष्ट्र) से अपने भाई और माँ के सहयोग से नींद की गोलियाँ लाकर इसे गांजा पीने वालों को नशा करने के लिए बेच रहा था। इन गोलियों का अधिक सेवन करने पर जान जाने का भी खतरा रहता है। इस नींद की दवाई को डॉक्टर की सिफारिश के बिना नहीं बेचा जा सकता। मैडी को गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ संबंधित कानून के तहत मामले दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
यह भी पढ़े: गांजे के पौधे उगाने वाला धरा गया
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





