घरेलू कामगारों लिए कानून बनाने पोस्टकार्ड अभियान
हैदराबाद, घरेलू कामगारों के संगठन गृहकार्मिकुला यूनियन तेलंगाना स्टेट और सहयोगी संगठनों ने तेलंगाना राज्य सरकार से मांग की है कि विधानसभा के ग्रीष्मकालीन सत्र में घरेलू कामगारों के हित में कानून लाया जाए। घरेलू कामगारों के संगठन जीयूटीएस ने यहाँ संवाददाताओं को संबोधित करते हुए बताया कि उन्होंने राज्य सरकार से आगामी विधानसभा सत्र में घरेलू कामगार विधेयक 2026 पेश करने करने की मांग की है, जिसे लेकर संगठन ने राज्यभर में पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया है।
इस मांग को लेकर हैदराबाद के अलावा सूर्यापेट, वनपर्ती, संगारेड्डी, पटनचेरू सहित तेलंगाना के कई जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। संगठन के प्रतिनिधि मंजुला, संध्या और मीरा ने बताया कि यह संगठन तेलंगाना के घरेलू कामगारों का जमीनी स्तर का ट्रेड यूनियन है, जिसके 14 हजार से अधिक सदस्य हैं।
यह भी पढ़ें… मल्काजगिरी निगम आयुक्त ने किया कई क्षेत्रों का दौरा
संगठन का कहना है कि राज्य में लगभग 11 लाख घरेलू कामगार हैं, जिनमें अधिकांश महिलाएँ पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक समुदायों से आती हैं। इनके अधिकारों की रक्षा और सम्मानजनक कामकाजी परिस्थितियों के लिए व्यापक कानून की आवश्यकता है। यह मांग अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के कन्वेंशन में भी की गयी थी। उन्होंने बताया कि भारत इस कन्वेंशन का हस्ताक्षरकर्ता होने के बावजूद अभी तक इसे लागू नहीं कर पाया है, हालांकि देश में लगभग 3 करोड़ घरेलू कामगारों के लिए कोई व्यापक कानून नहीं है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





