भाजपा विधायक दल की बैठक में विस रणनीति पर चर्चा

Ad

हैदराबाद, तेलंगाना विधानसभा के बजट सत्र में अपनायी जाने वाली रणनीति पर भाजपा विधायक दल ने विस्तार से चर्चा की। पार्टी कई महत्वपूर्ण मुद्दे विधानसभा सत्र में उठाने की योजना रखती है।

रविवार को नामपल्ली स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी के विधायकों और विधान परिषद सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने की। इस दौरान आगामी विधानसभा सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों और पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता एलेटी महेश्वर रेड्डी, विधान परिषद में भाजपा के नेता ए.वी.एन. रेड्डी तथा संगठन के महासचिव चंद्रशेखर तिवारी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें… मैं ड्रग्स परीक्षण के लिए तैयार हूँ: केटीआर

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button