ईरान का रुख बदला तो युद्ध समाप्त करने के लिए तैयार: इजराइली दूत

नयी दिल्ली, भारत में इजराइल के राजदूत रूवेन अजार ने सोमवार को कहा कि अगर ईरान अपना रुख बदलता है तो हम युद्ध समाप्त करने के लिए तैयार हैं। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का सोमवार को 17वां दिन है। अजार ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछले कुछ दिनों में इजराइल ने ‘‘कूटनीतिक माध्यमों’’ से बातचीत की और अमेरिका तथा क्षेत्र के अन्य देशों में अपने साझेदारों से भी परामर्श किया।
अजार ने कहा कि इस परामर्श में वह देश भी शामिल थे, जिनके साथ इजराइल के राजनयिक संबंध नहीं हैं। उन्होंने कहा, “हम हमेशा कूटनीति के पक्षधर हैं। दुर्भाग्य से, कूटनीति के इतने प्रयास विफल हो गए कि हमें सैन्य कार्रवाई करनी पड़ी। हमें उम्मीद है कि हमारी सैन्य कार्रवाई के परिणामस्वरूप कूटनीति फिर से प्रासंगिक हो जाएगी।”
यह भी पढ़े : पाकिस्तान : ड्रोन के मलबे की चपेट में आने से चार लोग घायल
अजार ने यह भी कहा कि सैन्य कार्रवाई के माध्यम से, “हमने ईरान की मिसाइल दागने की क्षमता को काफी हद तक कम कर दिया है।” अजार ने पत्रकारों से कहा, “इस समय हम ईरान के हवाई क्षेत्र पर नियंत्रण कर रहे हैं। ईरान बेहद मुश्किल स्थिति में है।” उन्होंने कहा, “अगर ईरान अपना रुख बदलता है और इजराइल को मान्यता देता है तो भविष्य ‘उज्ज्वल’ होगा।” (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





