बेगम बाजार में निःशुल्क नेत्र शिविर, 200 लोगों की आंखों की जांच
हैदराबाद, डॉ.ए. रामचन्द्रन चैरिटेबल ट्रस्ट, हैदराबाद आई हॉस्पिटल एवं शंकर जयकिशन फैंस असोसिएशन इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर बेगम बाजार स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित किया गया, जिसमें 200 से अधिक लोगों ने अपने नेत्रों की जाँच करवाई।

बेगम बाजार में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर सम्पन्न हुआ, जिसमें मोतियाबिंद के लिए 42 मरीजों को संभावित शल्य चिकित्सा (ऑपरेशन) के लिए आगे की जांच कराने की सलाह दी गई। अवसर पर कई मरीजों में टेरिजियम की पहचान की गई और उन्हें उपचार के विभिन्न विकल्पों के बारे में परामर्श दिया गया। एक मरीज में गोल्डेनहार सिंड्रोम के लक्षण पाए गए, जिसे आगे विशेषज्ञ से जांच कराने की सलाह दी गई।

अवसर पर कई मरीजों को रेटिना की विस्तृत जांच के लिए डायलेटेड फंड्स परीक्षण कराने हेतु भेजा गया। जिन मरीजों को शल्य चिकित्सा या उन्नत नेत्र उपचार की आवश्यकता थी, उन्हें आगे की जांच और उपचार के लिए अस्पताल में रेफर किया गया। इस शिविर के माध्यम से नेत्र रोगों की प्रारंभिक पहचान संभव हुई और स्थानीय समुदाय को नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गई।
यह भी पढ़ें… ‘गोर ईसर के संग, देखो चारों धाम के रंग’ कार्यक्रम सम्पन्न
हैदराबाद आई हॉस्पिटल बरकतपुरा चेयरमैन डॉ.ए. वेंकटाचलम के नेतृत्व में डॉ. ए. भावना, डॉ. ए. श्रीराम, डॉ. ए. अखिला ने शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए 200 लोगों का परीक्षण किया। शिविर चेयरपर्सन लक्ष्मी के तुम्मला (यूएसए) एवं को-चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद दायमा ने जरूरतमंद लोगों को चश्मे एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन उपलब्ध करवाने की जानकारी दी।
अवसर पर कलावती जाजू, हेमलता शर्मा, प्रेमलता कांकाणी, कमला राठी, सुरेश गांधी, गोपाल डोबा, दिलीप तिवारी, कलावती तिवारी, लॉयन एम वी चारी, लॉयन कृष्णा रेड्डी, नृसिंह प्रसाद दाहिमा, रमेश चिपड़ा, विपुल चिपड़ा, जोगिंदर सिंह मुजराल, रामअवतार दायमा, हरजीत सिंह, विजय बियाणी, हीरालाल टाक, शत्रुघ्न शर्मा एवं अनूप दायमा का विशेष सहयोग रहा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





