लाल किला विस्फोट साजिश के दो आरोपी 15 दिन की न्यायिक हिरासत में

Ad

नयी दिल्ली, दिल्ली की एक अदालत ने लाल किला विस्फोट की साजिश के दो आरोपियों को सोमवार को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विशेष न्यायाधीश पीतांबर दत्त ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की हिरासत में पांच दिन पूरे होने के बाद जमीर अहमद अहंगर और तुफैल अहमद भट को जेल भेज दिया। जम्मू-कश्मीर के रहने वाले अहंगर और भट को दिल्ली विस्फोट से संबंधित साजिश में शामिल होने के आरोप में एनआईए द्वारा फरवरी में औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया था। दोनों को 25 फरवरी को 10 दिनों के लिए एनआईए की हिरासत में भेजा गया था, जिसके बाद छह मार्च को उनकी हिरासत में पूछताछ को पांच दिनों के लिए बढ़ा दिया गया।

यह भी पढ़े: लाल किला विस्फोट मामला : आरोपी सोयब की एनआईए हिरासत 10 दिन बढ़ाई गई

चार दिन बाद, एनआईए ने अन्य साक्ष्यों के साथ उनके रक्त के नमूने मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष पेश किए। इसके बाद 11 मार्च को, उनकी हिरासत में पूछताछ को फिर से पांच दिनों के लिए बढ़ा दिया गया। अब तक, एनआईए ने इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि 10 नवंबर, 2025 को दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धीमी गति से चल रही एक कार में भीषण विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में कम से कम 13 लोगों की मौत हुई थी। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button