पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते इसलिए पढ़ाई जरूरी है : सिंधू
गुरुग्राम, भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू ने युवा खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ शिक्षा पर भी ध्यान देने की अहम सलाह दी है। उन्होंने कहा कि केवल खेल पर निर्भर रहना जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए पढ़ाई को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़े : सीनियर टेबल टेनिस चैंपियनशिप : पीएसपीबी, आरएसपीबी की दमदार शुरुआत
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधू ने इस बात पर जोर दिया कि उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए पढ़ाई करना बेहद जरूरी है और पढ़ाई को नजरअंदाज करके सिर्फ खेल पर ध्यान देना बहुत जोखिम भरा है क्योंकि एक ही चोट से खेल करियर खत्म हो सकता है। पूर्व विश्व चैंपियन ने डीपीएस इंटरनेशनल में एक बातचीत के दौरान शिक्षाविद देवयानी जयपुरिया से बात करते हुए ये बातें कहीं। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





