वंदेमातरम् का विरोध करने वाले देशद्रोही : महेश्वर रेड्डी

Ad

हैदराबाद, विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता एलेटी महेश्वर रेड्डी ने राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यावद प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए अभिभाषण के दौरान वंदेमातरम् का विरोध करने वालों को देशद्रोही बताते हुए विधानसभा अध्यक्ष से स्वयं संज्ञान के तहत कार्रवाई करने की माँग की। गौरतलब है कि राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सदन में वंदेमातरम् गीत के बजने पर एमआईएम के विधायक सदन से उठकर चले गये थे।

एमआईएम के विधायकों के इस व्यवहार के प्रति महेश्वर रेड्डी ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि राष्ट्र गीत का अपमान देश का अपमान है। राष्ट्र गीत का अपमान करने वाले देशद्रोही होते है। देशद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई करने की उन्होंने माँग की। भारत माता की जय के साथ उन्होंने चर्चा समाप्त की। इसके पूर्व चर्चा के दौरान महेश्वर रेड्डी द्वारा मत्यस्य विभाग, पशु संवंर्धन मंत्री वाकिटी श्रीहरि के खिलाफ की गयी टिप्पणी को लेकर सदन में हंगामा मच गया।

महेश्वर रेड्डी ने कहा कि राज्य में बीसी वर्ग की क्या हालत है, उसे वाकिटी श्रीहरि को देखकर अंदाया लगाया जा सकता है, क्योंकि मीडिया के समक्ष स्वयं श्रीहरि ने कहा कि उन्हें एक ऐसा विभाग दिया गया है, जिसमें वह कुछ भी नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि श्रीहरि को गृह विभाग, शिक्षा विभाग अतिरिक्त प्रभार के रूप में दिया जा सकता है। महेश्वर रेड्डी की इस टिप्पणी पर कड़ा विरोध जताते हुए विधाई मामलों के मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने कहा कि महेश्वर रेड्डी की इस टिप्पणी से बीसी वर्ग का घोर अपमान हुआ है।

बीसी वर्ग के लाखों लोगों की आशाएँ मंत्री श्रीहरि से जुड़ीं

जहाँ तक मंत्री को पोर्टफोलियो की बात की जाए, इसमें कोई छोटा बड़ा नहीं रहता, हर मंत्रालय का अपना महत्व रहता है। श्रीहरि के पीछे लाखों बीसी वर्ग के लोगों की आशा बंधी हुई है। उन्होंने महेश्वर रेड्डी से अपनी टिप्पणी के लिए माफी माँगने की माँग की। वाकिटी श्रीहरि ने कहा कि मीडिया के समक्ष उन्होंने कभी भी इस प्रकार की बात नहीं की। उन्होंने कहा कि वह मछुआरा समाज से हैं और वह इस पोर्टफोलियों को अपना सौभाग्य समझते हैं।

एक बार हस्तक्षेप कर श्रीधर बाबू ने कहा कि केंद्र सरकार ने तेलंगाना के सासंद बंडी संजय को कैबिनेट स्तर का मंत्री पद क्यों नहीं दिया, वह भी तो बीसी वर्ग के हैं, उन्हें गृह राज्य मंत्री का पद दिया, केंद्र सरकार बीसी वर्ग के साथ न्याया करना चाहती, तो संजय को कैबिनट स्तर का मंत्री पद दे सकती थी। प्रतिवाद करते हुए महेश्वर रेड्डी ने कहा कि भ्रष्टाचार पर बात करने पर उन्हें रोकने के लिए तीन-तीन मंत्री प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सबसे अधिक बीसी सांसदों को मंत्री पद दिया, इसमें कोई दो राय नहीं है।

यह भी पढ़ें राज्यपाल का अभिभाषण तेलंगाना के विकास का स्पष्ट रोडमैप : रेवंत रेड्डी

महेश्वर द्वारा मूसी सौंदर्यीकरण योजना को लेकर सैकड़ों परिवारों को बेघर करने की बात करने पर मंत्री वाकिटी श्रीहरि ने कहा कि गुजरात में साबरमती नदी परियोजना का अध्ययन करने के लिए दौरा करने पर पता चला की इस परियोजना के लिए 10 हजार परिवार को बेघर किया गया, लेकिन महेश्वर रेड्डी इसका जिक्र किये बिना तेलंगाना में मूसी परियोजना को लेकर आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात में भाजपा सरकार द्वारा साबरमति नदी परियोजना को अमल में लाना महेश्वर रेड्डी की नजर में ठीक है और तेलंगाना में मूसी नदी परिजोयना को वह पचा नहीं पा रहे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button