झारखंड : हज़ारीबाग में डिजिटल धोखाधड़ी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Ad

रांची, झारखंड के हजारीबाग जिले में एक व्यक्ति से एलपीजी कनेक्शन दिलाने के बहाने साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी की एक और वारदात को अंजाम दिया। अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने मिलकर सोशल मीडिया के जरिए फर्जी लिंक भेजकर शिकायतकर्ता के बैंक खाते से 19.85 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। सीआईडी की साइबर अपराध पुलिस थाने में इस मामले की शिकायत नवंबर 2022 में दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद मामले की गहन जांच शुरू की गई थी।

झारखंड के हजारीबाग से अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ​​ने तीन लोगों को एलपीजी कनेक्शन दिलाने के बहाने एक व्यक्ति से 19.85 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल नवंबर में सीआईडी ​​के साइबर अपराध पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के बाद ये गिरफ्तारियां की गईं।

यह भी पढ़े : मैनपुरी में कच्चा मकान ढहने से एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत

सीआईडी ​​ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने के बहाने, उन्होंने शिकायतकर्ता को सोशल मीडिया के माध्यम से एक फर्जी लिंक भेजा और उसके बैंक खाते से कुल 19.85 लाख रुपये निकालकर साइबर धोखाधड़ी की।’ जांच के दौरान हजारीबाग पुलिस की सहायता से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि अपराध में कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया गया है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button