होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुज़रने पर टैक्स लगाने पर विचार
नई दिल्ली, ईरानी सांसदों ने होर्मुज़ के रणनीतिक जलडमरूमध्य से गुज़रने वाले जहाज़ों पर टोल और टैक्स लगाने की एक योजना का प्रस्ताव रखा है। स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को बताया कि अधिकारियों ने कहा है कि इस जलमार्ग से जहाज़ों के गुज़रने की स्थितियाँ वैसी नहीं रहेंगी जैसी 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इज़रायल के हमलों के साथ शुरू हुए मध्य-पूर्व युद्ध से पहले थीं।
आईएसएनए समाचार एजेंसी ने तेहरान की सांसद सोमैया रफीई के हवाले से कहा कि हम संसद में एक ऐसी योजना पर काम कर रहे हैं जिसके तहत अगर होर्मुज़ जलडमरूमध्य का इस्तेमाल पारगमन, ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा के लिए एक सुरक्षित मार्ग के तौर पर किया जाता है, तो देशों को इस्लामिक गणराज्य को टोल और टैक्स देना होगा। उन्होंने कहा कि इस जलडमरूमध्य की सुरक्षा इस्लामिक गणराज्य ईरान द्वारा पूरी ताकत, अधिकार और शान के साथ सुनिश्चित की जाएगी और इसके बदले देशों को टैक्स देना होगा।
यह भी पढ़ें… पीएम मोदी ने निवेशकों से किया बिजली क्षेत्र में निवेश का आह्वान
संसद के स्पीकर मोहम्मद बािकर ग़ालिबफ़ ने कहा कि समुद्री यातायात युद्ध-पूर्व की स्थिति में वापस नहीं लौटेगा। हाल के दिनों में ईरान ने उन देशों के कुछ जहाज़ों को गुज़रने की अनुमति दी है, जिन्हें वह अपना मित्र मानता है, जबकि उन देशों के जहाज़ों को रोकने की चेतावनी दी है जिनके बारे में उसका कहना है कि वे उसके खिलाफ आक्रामकता में शामिल हो गए हैं। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई के एक संदेश में भी कहा गया है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य को अवरुद्ध करने के हथियार का इस्तेमाल निश्चित रूप से किया जाना चाहिए। (एजेंसियाँ)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





