धनराज जैन ज्वेलर्स की फेस्टिव लक्की ड्रा योजना 4 अप्रैल तक
हैदराबाद, प्रमुख आभूषण प्रतिष्ठान धनराज जैन ज्वेलर्स ने घोषणा की है कि उत्सव के अवसर पर शुरू हुआ उनका फेस्टिव लक्की ड्रा 4 अप्रैल तक जारी रहेगा।
यहाँ शाहअली बांडा स्थित स्टोर पर मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए धनराज ज्वेलर्स के प्रबंध निदेशक ध्रुव रांका ने बताया कि आभूषण प्रेमियों के लिए इस साल उत्सव के अवसर पर 30 लाख रुपये के पुरस्कारों की घोषणा की गयी है। यह पुरस्कार विभिन्न निर्धारित अवसरों पर लक्की ड्रा के माध्यम से वितरित किये जाएंगे।
यह भी पढ़ें… ऐतिहासिक विलंब के साथ पूरा होने को है शास्त्रीपुरम रोड ओवर ब्रिज
धनराज रांका ने बताया कि डीआरजे ने 10 साप्ताहिक तथा एक ग्रैंड लक्की ड्रा कार्यक्रम का आयोजन करेगा। पुरस्कारों में मारुति एर्टिगा कार के अलावा 5 अपाचे बाइक, एलजी वाशिंग मशीन, टेलीविजन, रेफ्रिजेटर तथा अन्य वस्तुएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वर्षों से विश्वास के आधार पर ग्राहकों से जोड़ को समर्पित यह लक्की ड्रा ग्राहकों की खुशियों में शामिल होने का एक माध्यम है। ग्रैंड लक्की ड्रा 5 अप्रैल को एमवाईआर गार्डन चंपापेट में आयोजित किया जाएगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





